लखनऊ में शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या, एक घायल

लखनऊ में शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या, एक घायल

लखनऊ में शराब दुकान के सेल्समैन की हत्या, एक घायल

लखनऊ, 11 मई । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में सोमवार को शराब के ठेके पर एक युवक ने सेल्समैन की पीटकर हत्या कर दी। एक युवक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। फरार बदमाश की तलाश में टीमें लग गई।

सहायत पुलिस आयुक्त सुजीत कुमार दुबे ने बताया कि सैय्यद बाड़ा निवासी अजय जायसवाल (35) मलिहाबाद थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम ढे़ढेंमऊ स्थित सरकारी ठेका शराब की दुकान पर कार्य करता था। पास में ही ननक्के भी रहता है। उसका आज अजय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर ननक्के ने लोहे की रॉड से अजय पर ताबड़तोड़ वारकर दिया। बीच-बचाव में रज्जन घायल हो गया। आरोपित वारदात के बाद भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।