कर्नाटक की दोनाें सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस ने कब्जा रखा बरकरा

कर्नाटक की दोनाें सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस ने कब्जा रखा बरकरा

कर्नाटक की दोनाें सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस ने कब्जा रखा बरकरा

बेंगलुरु, 04 मई । कर्नाटक राज्य की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज अपना कब्जा बरकरार रखा।

बागलकोट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेती ने भाजपा उम्मीदवार वीरन्ना चरंतिमठ को 21,866 वोटों के अंतर से हराया। मतगणना की शुरुआत से ही मेती ने बढ़त बनाए रखी और अंत तक इसे कायम रखा। चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार उमेश मेती को 97,941 वोट मिले, जबकि वीरन्ना चरंतिमठ को 76,075 वोट मिले। परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

राज्य की दूसरी दावणगेरे दक्षिण सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार समर्थ शमनूर ने पहली बार जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार श्रीनिवास दासकरियप्पा को 5,708 वोटों से हराया। समर्थ शमनूर, दिवंगत वरिष्ठ विधायक शामनूर शिवशंकरप्पा के पोते हैं और उन्होंने परिवार की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया है। इस सीट पर कुछ असंतोष के बावजूद कांग्रेस ने जीत हासिल की। राज्य में दोनों सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा।