नकबजनी के मामले का 24 घंटे में खुलासा, 82 टायर व बोलेरो वाहन बरामद

नकबजनी के मामले का 24 घंटे में खुलासा, 82 टायर व बोलेरो वाहन बरामद

नकबजनी के मामले का 24 घंटे में खुलासा, 82 टायर व बोलेरो वाहन बरामद

प्रयागराज, 14 मार्च । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कौंधियारा एवं घूरपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने नकबजनी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आराेपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के 82 विभिन्न कंपनियों के टायर तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि कौंधियारा में जारी बजार निवासी दिलीप कुमार केसरवानी की तहरीर पर 13 मार्च को अज्ञात चोरों के खिलाफ दुकान से करीब 100 बाइक व ऑटो के टायर चोरी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी गए टायरों की कीमत करीब पौने दो लाख रुपये बताई गई थी।

मामले की जांच के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सड़वा क्षेत्र से प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र स्थित छीड़ी गांव निवासी सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी के 82 टायर और घटना में प्रयुक्त वाहन (बोलेरो नियो) बरामद किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ टायर चोरी कर उन्हें बेच देता था और प्राप्त धन से अपने तथा परिवार के शौक पूरे करता था। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी यमुनानगर ने बताया कि नकबजनी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी के टायर और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना कौंधियारा के थानाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, कांस्टेबल आशीष सिंह, सूर्यकुमार, जवाहर लाल, राहुल यादव तथा थाना घूरपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित यादव और कांस्टेबल अमित यादव की संयुक्त

टीम शामिल रही।