आस्था समिति के लोकरंग बहार का आयोजन 24 को

आस्था समिति के लोकरंग बहार का आयोजन 24 को

आस्था समिति के लोकरंग बहार का आयोजन 24 को

प्रयागराज, 23 जून । सामाजिक, सांस्कृतिक संस्था आस्था समिति की ओर से लोकसंगीत पर आधारित "लोकरंग बहार" का भव्य आयोजन 24 जून को सायं 5.30 बजे से रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर में किया जायेगा।

संस्था के महासचिव मनोज कुमार गुप्ता के अनुसार, भारत की मिट्टी से जुड़ी लोक कला को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से "लोकरंग बहार" का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोकगीतों, एवं लोकनृत्यों से सजे लोकसंगीत का समन्वय होगा।

सुविख्यात लोक नृत्यांगना बीना सिंह एवं उनके दल द्वारा पारम्परिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति की जायेगी। इसी क्रम में कृति श्रीवास्तव, शिखा त्रिपाठी, कीर्ति चौधरी, ज्योति आनंद एवं ऐश्वर्या श्रीवास्तव द्वारा लोकगीतों की प्रस्तुति की जायेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात उद्घोषक संजय पुरुषार्थी करेंगे।

मनोज गुप्ता ने बताया कि आयोजन के अतिथिगणों में न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी, महापौर गणेश चंद केसरवानी, शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा एवं रानी रेवती देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह तथा प्रबंधक राकेश सिंह सेंगर होंगे।

---------------