प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझाकर उतारा

प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझाकर उतारा

प्रेमी से शादी की जिद में हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती, पुलिस ने समझाकर उतारा

जौनपुर,10 मार्च । यूपी के जौनपुर में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती प्रेमी से शादी कराने की जिद में हाईटेंशन विद्युत पोल पर चढ़ गई। युवती को पोल पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

19 वर्षीय युवती का आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के नंदाव गांव निवासी एक युवक से काफी समय से प्रेम संबंध था। परिजनों को जानकारी होने पर तीन महीने पहले उन्होंने इसका विरोध किया, जिसके बाद युवती प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। पुलिस ने जनवरी में दोनों को बरामद कर लिया था। युवती के परिजनों की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था।

कुछ समय पहले युवक के जमानत पर छूटने की खबर मिलने के बाद युवती फिर उससे शादी करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने का हवाला देकर विवाह से इनकार कर दिया। इससे नाराज युवती आजमगढ़ जनपद की सीमा से सटे बैरकडीह गांव के पास स्थित हाईटेंशन बिजली पोल पर चढ़ गई और प्रेमी से शादी कराने की मांग करने लगी।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक केके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई।इस मामले में जानकारी लेने पर प्रभारी निरीक्षक के के सिंह ने बताया कि हम लोग मौके पर पहुंचे और लड़की को नीचे उतार कर थाने लाये है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामला प्रेमी प्रेमिका का है दोनों बालिग हैं। परिजनों से पूछताछ किया जा रहा जो उचित होगा उसपर कार्यवाही किया जाएगा। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।