मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान
मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट लगने से किशोर की गई जान
प्रयागराज, 26 जून । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास शुक्रवार भोर में मोहर्रम जुलूस देखने गए किशोर की करंट लगने में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी कासिम का 17 वर्षीय बेटा हमजा मोहर्रम जुलूस देखने के लिए गया था। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेंवई मंडी के पास किसी पोल से वह करंट की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंचे। पुलिस ने मृतक हमजा के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर रही है।-