हत्या के मामले में फरार आरोपित पर घोषित हुआ 50 हजार का इनाम

हत्या के मामले में फरार आरोपित पर घोषित हुआ 50 हजार का इनाम

हत्या के मामले में फरार आरोपित पर घोषित हुआ 50 हजार का इनाम

प्रयागराज, 29 मई । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के करैली में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपित करैली

जीटीबी नगर निवासी नासिर जमाल लंबे समय से फरार चल रहा है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसी क्रम में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था, कमिश्नरेट प्रयागराज ने आरोपित नासिर जमाल की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था । पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि अभियुक्त के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।