शादी में जा रहीं नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी का पुलिस कर रही है प्रयास 

शादी में जा रहीं नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी का पुलिस कर रही है प्रयास 

शादी में जा रहीं नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी का पुलिस कर रही है प्रयास 

अयोध्या, 10 मई। शादी समारोह में खाने जा रही 10 वर्षीय बालिका को दो युवकों ने जबरन गाड़ी पर बैठाकर शादी समारोह से दूर प्लाट में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित बालिका के तबीयत खराब होने के चलते दूसरे दिन सारी घटना की जानकारी परिजनों को मिली। परिजनों की शिकायत पर थाना पूराकलंदर पुलिस ने बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार

थाना पूराकलंदर के पूर्व उत्तरी छोर पर स्थित एक गांव में शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए रात करीब 9, 10 बजे बालिका जा रही थी कि तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवकों ने बालिका को जबरन अपने बाइक पर बैठाकर शादी समारोह से करीब 400 मीटर दूर प्लाटिंग किए हुए प्लाट में ले जाकर दोनों युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया और परिजनों को घटना की जानकारी देने पर पीड़ित बालिका को जान से मारने की धमकी भी दिया। उसके बाद दर्द से तड़पती दुष्कर्म पीड़ित बालिका को वहीं पर छोड़कर दोनों आरोपी वहां से चले गए। किसी तरह पीड़ित बालिका वहां से अपने घर गई और जान से मारने के डर से उस रात किसी को कुुुछ नहीं बताया। लेकिन तबियत बिगड़ी देख पीड़ित बालिका ने घटना की जानकारी शुक्रवार को परिजनों को दिया सूचना मिलने पर परिजनों ने पीड़ित बालिका को लेकर थाना पूराकलंदर आए और वहां पर लिखित तहरीर दिया। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।

थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी मुकेश कुमार पुत्र हरीराम (25) वर्ष तथा दूसरे आरोपी शेरु पुत्र जवाहरलाल (20) निवासी अटरांवा दर्शन नगर कोतवाली अयोध्या के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।