एक राष्ट्र, एक समान कानून और समान अधिकार की मांग, सवर्ण आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

एक राष्ट्र, एक समान कानून और समान अधिकार की मांग, सवर्ण आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

एक राष्ट्र, एक समान कानून और समान अधिकार की मांग, सवर्ण आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर, 31 अगस्त । उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को सवर्ण आर्मी के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट माहिपाल सिंह यादव को सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने देश में ‘एक राष्ट्र, एक समान कानून’ लागू करने तथा सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की।

इस मौक पर प्रवीण तिवारी ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता और मौलिक अधिकार प्रदान करता है। इसलिए कानून के शासन, समानता और न्याय के संवैधानिक सिद्धांतों को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता है। ज्ञापन में आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग करते हुए आर्थिक स्थिति तथा वास्तविक सामाजिक-शैक्षिक पिछड़ेपन जैसे पारदर्शी मानकों को आधार बनाने का सुझाव दिया गया। साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से वर्ष 2026 में बनाए गए नए नियमों की पुनः समीक्षा करने और जनहित के अनुरूप न पाए जाने वाले प्रावधानों को वापस लेने पर विचार करने की अपील की गई।

कार्यकर्ताओं ने एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों से संबंधित अधिकृत और सत्यापित आंकड़े सार्वजनिक करने की भी मांग की। उन्होंने कानून के दुरुपयोग की संभावना रोकने के लिए उचित सुरक्षा प्रावधान और निष्पक्ष जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सवर्ण आर्मी ने सभी जाति और धर्म के नागरिकों को संविधान के अनुरूप समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने की मांग की। इसके अलावा सवर्ण समाज की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक समस्याओं के अध्ययन एवं समाधान के लिए वैधानिक सवर्ण आयोग के गठन पर विचार करने की मांग भी ज्ञापन में की गई।---------------