केपी ट्रस्ट से अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी ने प्रयागराज दौरे की दी जानकारी, तैयारियां तेज

केपी ट्रस्ट से अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी ने प्रयागराज दौरे की दी जानकारी, तैयारियां तेज

केपी ट्रस्ट से अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी ने प्रयागराज दौरे की दी जानकारी, तैयारियां तेज

प्रयागराज, 07 अगस्त । कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रस्तावित प्रयागराज दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। केपी ट्रस्ट की ओर से गुरुवार देर रात कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद कांग्रेस संगठन और प्रशासन दोनों स्तरों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

शुक्रवार को राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा कि मैं प्रयागराज आ रहा हूं। उनके इस संदेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। प्रयागराज के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे का प्रोटोकॉल प्राप्त हो चुका है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि केपी ट्रस्ट से अनुमति मिलने के बाद राहुल गांधी ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रयागराज आगमन की जानकारी साझा की, जिसके बाद कांग्रेस संगठन ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।