बामपंथी नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, लगाया निजी दस्तावेज मांगने का आरोप

बामपंथी नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, लगाया निजी दस्तावेज मांगने का आरोप

बामपंथी नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, लगाया निजी दस्तावेज मांगने का आरोप

जौनपुर, 29 अगस्त । यूपी के जौनपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने पुलिस पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निजी दस्तावेज मांगने तथा देर रात उनके घरों पर पहुंचकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। भाकपा के जिला सचिव जय प्रकाश सिंह ने शनिवार को इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि 17 अगस्त की रात से विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मी और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू) के अधिकारी वामपंथी दलों से जुड़े लोगों से व्यक्तिगत दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए कह रहे हैं।



भाकपा ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक की प्रतियां और वंशावली जैसी व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है। पार्टी ने कहा कि ऐसी जानकारी लेने का कोई स्पष्ट कानूनी आधार बताया नहीं गया है। भाकपा ने इस कार्रवाई को नागरिकों की निजता और अधिकारों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए इसे अनुचित, गैरकानूनी और निंदनीय करार दिया। भाकपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से मामले में स्थिति स्पष्ट करने तथा कार्यकर्ताओं से निजी दस्तावेज मांगने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है।