अमेरिका में प्रेमिका की हत्या के बाद फरार आरोपित आगरा से गिरफ्तार
अमेरिका में प्रेमिका की हत्या के बाद फरार आरोपित आगरा से गिरफ्तार
आगरा, 27 अगस्त । अमेरिका में अपनी प्रेमिका की हत्या कर फरार हत्या आरोपित आखिरकार आगरा पुलिस के चढ़ गया। यहां एकता थाना पुलिस
ने हत्याराेपी 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अर्जुन शर्मा को कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया है। अर्जुन पर अमेरिका के मैरीलैंड में अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका निकिथा की चाकू से गाेदकर हत्या का आरोप है।
थाना प्रभारी एकता सौरभ कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात हैदराबाद की लल्लागुडा थाने से दो पुलिसकर्मी आगरा आए। उन्हाेंने बताया कि अमेरिका के मैरीलैंड स्थित हावड़ा काउंटी के कोलंबिया इलाके निकिता (27) हेल्थ केयर क्षेत्र में डाटा एनालिस्ट के तौर पर काम करती थी। बीते साल 31 दिसंबर 2025 की रात में निकिता की हत्या 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रेमी अर्जुन शर्मा ने कर दी। उसने घटना के बारे में वहां की पुलिस को गलत सूचना देकर तीन
जनवरी 2026 को अमेरिका छोड़कर भारत भाग आया है और यहां जगह बदल बदल कर रह रहा है। उसकी सोशल मीडिया एक्टिविटी से सटीक लोकेशन तलाशते हुए आगरा पहुंचे हैं। थाना प्रभारी साैरभ कुमार ने बताया कि हैदराबाद पुलिस के साथ हत्याराेपी प्रेमी काे कहरई स्थित शंकर ग्रीन अपार्टमेंट की 12वीं फ्लोर पर बीते मंगलवार की रात 12:30 बजे छापा मारकर पकड़ लिया गया। आराेपित की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद पुलिस उसे दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ले गई। वहां आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिमेष भास्कर मणि त्रिपाठी की अदालत में पेश किया गया।
सूटकेस में मिली थी लाश
थाना प्रभारी एकता सौरभ कुमार ने बताया कि गिरफ्तार प्रेमी ने प्रेमिका निकिता की हत्या के बाद शव एक सूटकेस में रख दिया था। इसके बाद उसके खिलाफ प्रथम द्वितीय डिग्री हत्या का आरोपित था। जांच के बाद वहां की पुलिस के आराेप के आधार पर अमेरिका में हत्या का वारंट जारी किया गया था। हत्या के बाद से पुलिस अर्जुन की तलाश तमिलनाडु में कर रही थी, जबकि अर्जुन 15 दिनों से आगरा में ही रह रहा था। बाद में आंध्र प्रदेश पुलिस को उसके आगरा में होने की सटीक जानकारी मिली और उसे गिरफ्तार किया गया और दिल्ली में न्यायालय में पेश होने के बाद अमेरिका ने भारत से उसके प्रत्यार्पण की मांग की है। उल्लेखनीय कि जिन देशों में प्रत्यार्पण की संधि होती है वह देश एक दूसरे से अपने अभियुक्तों को अपने ही देश में विचरण के लिए मांग सकते हैं। अमेरिका और भारत में प्रत्यर्पण संधि लागू है।