भारतीय संस्कारों से युक्त शिक्षा की जरूरत : योग गुरु बाबा रामदेव

भारतीय संस्कारों से युक्त शिक्षा की जरूरत : योग गुरु बाबा रामदेव

भारतीय संस्कारों से युक्त शिक्षा की जरूरत : योग गुरु बाबा रामदेव

लखनऊ, 28 अप्रैल । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रख्यात योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस अवसर पर भारतीय शिक्षा बोर्ड के उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दाैरान उन्होेंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड इस दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

लखनऊ के गोलागंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड बड़ा बोर्ड है और इसका उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देना है। उन्होंने मैकाले शिक्षा पद्धति पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब भारतीय संस्कारों से युक्त शिक्षा की जरूरत है। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

उद्घाटन समारोह में बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि बोर्ड में प्रमुख शिक्षाविदों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें सात पूर्व कुलपति भी हैं और उनके अनुभव से बोर्ड की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि पहला भारतीय बोर्ड है, जो भारतीय संस्कारों के अनुरूप शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर बाबा राम देव से जुडे़ विभिन्न संस्थानों के शिक्षाविद, योग प्रेमी और उनके प्रशंसक उपस्थित रहे।

प्रख्यात योग गुरु बाबा रामदेव ने राजघानी प्रवास में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व एमएलसी डॉ महेंद्र सिंह के आवास भी गये और डॉ सिंह की बेटी को आशीर्वाद प्रदान किया। हाल ही में हुए बेटी के विवाह समारोह में बाबा रामदेव शामिल नहीं हो पाये थे।