यूपीएसईएससी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई को, 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

यूपीएसईएससी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई को, 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

यूपीएसईएससी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा 9 और 10 मई को, 46 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

प्रयागराज, 29 अप्रैल । उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीएसईएससी) ने प्रवक्ता भर्ती (विज्ञापन संख्या-02/2022) के तहत 624 पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह जानकारी बुधवार को आयोग के उपसचिव ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

उपसचिव ने बताया कि कुल 46,405 अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित कराई जाएगी।

परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। यह परीक्षा प्रदेश के 17 जनपदों—आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बांदा, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और वाराणसी के 319 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।

आयोग ने बताया कि परीक्षा जनपद की अंतिम सूचना 30 अप्रैल 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर अपनी वांछित प्रविष्टियां अंकित करते हुए परीक्षा केंद्र संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

प्रवेश पत्र 6 मई 2026 से वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वैध प्रवेश पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

9 मई 2026 (शनिवार)

पहली पाली: फिजिक्स, बायोलॉजी, होम साइंस, हिस्ट्री, एजुकेशन

दूसरी पाली: इंग्लिश, एग्रीकल्चर, कॉमर्स, सोशियोलॉजी

10 मई 2026 (रविवार)

पहली पाली: सिविक्स, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, संस्कृत, साइकोलॉजी

दूसरी पाली: केमिस्ट्री, जियोग्राफी, हिंदी, आर्ट्स।