'जॉब है' ऑनलाइन प्लेटफार्म ने शुरू किया विशेष अभियान

'जॉब है' ऑनलाइन प्लेटफार्म ने शुरू किया विशेष अभियान

'जॉब है' ऑनलाइन प्लेटफार्म ने शुरू किया विशेष अभियान

नई दिल्ली, 27 जून । जॉब प्लेटफॉर्म, 'जॉब है' ने शनिवार को "अब मेरे पास जॉब है" नाम से एक ऑन-ग्राउंड अभियान शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य नौकरी तलाशने वालों की दिक्कतों को सामने लाना था। इस अभियान के तहत कंपनी ने युवाओं को भारी बैकपैक उठाने को कहा जिसमें नौकरी तलाशने के समय लोगों को आम दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मसलन "नो कॉलबैक", "फेक कंसलटेंट", "रेफरल प्लीज", "लो सैलरी" जैसी दिक्कतों को सामने रखा गया। अभियान के तहत सड़क से गुजरने वालों को नौकरी की तलाश में आने वाली दिक्कतों को उजागर करने को कहा गया।

इस अभियान के जरिए यह दिखाया गया कि कैसे 'जॉब है' बिना किसी बिचौलिए या फीस के पास की लोकेशन में जॉब की खोज, साफ-साफ सैलरी की जानकारी, सीधे एचआर से संपर्क और फ्री रेज़्यूमे बिल्डर की मदद से इन सभी बाधाओं को हमेशा के लिए खत्म कर देता है।

इस पहल पर इन्फो एज (इंडिया) लिमिटेड ग्रुप की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, सुमीत सिंह ने मीडिया ने कहा "इस मुहिम ' जॉब है' के माध्यम से ऐसे संघर्ष को सबके सामने ला रहा है, जिससे लोग रोज़ जूझते हैं। इसके माध्यम से लोगों के लिए एक अच्छी जॉब ढूंढना कभी भी आपके लिए बोझ नहीं बनेगा ।"

'जॉब है' के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड रौशन भारती ने कहा कि " नौकरी की तलाश इतनी जटिल हो जाती है कि लोगों का भरोसा ही ई प्लेटफॉर्म्स , कंसलटेंट्स और इस पूरे सिस्टम से उठ गया है। 'जॉब है' को इसी भरोसे को वापस जोड़ने के लिए बनाया गया था। ताकिलोगों को सही नौकरी आसानी से मिल सकें।