सरदार पटेल देश के लिए आदर्श, उन्हें सामाजिक बेड़ियों में नहीं बांटना चाहिए : अमरनाथ यादव

सरदार पटेल देश के लिए आदर्श, उन्हें सामाजिक बेड़ियों में नहीं बांटना चाहिए : अमरनाथ यादव

सरदार पटेल देश के लिए आदर्श, उन्हें सामाजिक बेड़ियों में नहीं बांटना चाहिए : अमरनाथ यादव

प्रयागराज, 03 नवम्बर । सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को दिव्य और भव्य “एकता यात्रा“ बनाने हेतु विधानसभा बारा संचालन समिति की योजना बैठक सोमवार को जसरा ब्लाक परिसर में हुई। मुख्य अतिथि अमरनाथ यादव ने कहा सरदार पटेल देश के लिए आदर्श हैं। उन्हें सामाजिक बेड़ियों में नहीं बांटना चाहिए।

विधानसभा संचालन समिति बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष व यमुनापार जिला प्रवासी अमरनाथ यादव ने आगे कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार रहे। एकता यात्रा में सभी वर्गों का समावेश हो। भारत की युवा शक्ति सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व कृतित्व को जानें और सम्मान करें, इसलिए ऐतिहासिक एकता यात्रा होनी चाहिए।

एकता यात्रा के मीडिया प्रमुख दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एकता यात्रा का शुभारम्भ 16 नवंबर को सुबह 8 बजे गंगाधाम पाडर से शुरू होगी। जिसका प्रथम पड़ाव चिल्ला मोड़, द्वितीय पड़ाव जसरा ब्लाक, तृतीय पड़ाव काजल गेस्ट हाउस गौहनिया व चतुर्थ पड़ाव व समापन सभा गांधी शांति निकेतन पवरी कौंधियारा में होगा।

बारा विधानसभा प्रभारी विभवनाथ भारती व बारा विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी संतोष त्रिपाठी को दी गई। बैठक में ब्लाक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्र, जय सिंह पटेल, जगत नारायण शुक्ला, सतीश विश्वकर्मा, वंदना सिंह, दिनेश प्रजापति, आशीष पाल, राजमणि पासवान, सुधाकर पांडेय, सुभाष सिंह पटेल, राजू पटेल, डॉ. देवी सिंह पटेल, रत्नाकर सिंह, वेदेश दत्त पाण्डेय, भूपेंद्र पाठक, शिवप्रसाद केसरवानी, धर्मराज पाल आदि सहित दर्जनों लोगों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गयी ताकि सफल एकता यात्रा में सभी की सहभागिता से आयोजन सम्पन्न हो सके, इसकी वृस्तित रूप रेखा विचार विमर्श व संवाद स्थापित हुए।