प्रोजेक्ट मिलन में बड़ी कामयाबी, काउंसिलिंग से 7 बिछड़े दम्पतियाें का फिर जुड़ा रिश्ता

प्रोजेक्ट मिलन में बड़ी कामयाबी, काउंसिलिंग से 7 बिछड़े दम्पतियाें का फिर जुड़ा रिश्ता

प्रोजेक्ट मिलन में बड़ी कामयाबी, काउंसिलिंग से 7 बिछड़े दम्पतियाें का फिर जुड़ा रिश्ता

मीरजापुर, 01 फ़रवरी । पुलिस विभाग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केंद्र को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। रविवार को काउंसिलिंग के माध्यम से जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 7 बिछड़े दंपतियों को आपसी मतभेद भुलाकर दोबारा एक साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य टूटते परिवारों को जोड़ना और आपसी संवाद के जरिए विवादों का समाधान करना है। परिवार परामर्श केंद्र में पहुंची इन दम्पतियों के बीच लंबे समय से विभिन्न कारणों को लेकर मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते वे अलग-अलग रह रहे थे।

परामर्श केंद्र में चली लंबी काउंसिलिंग के दौरान दम्पतियों को एक-दूसरे की भावनाएं समझने का अवसर मिला। समझाइश और संवाद के बाद सभी दम्पति साथ रहने को सहमत हो गए, जिससे उनके परिवारों में भी खुशी का माहौल बन गया।

काउंसिलिंग की पूरी प्रक्रिया के दौरान परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी निरीक्षक अमृता सिंह, महिला मुख्य आरक्षी सावित्री यादव एवं महिला आरक्षी पिंकी जायसवाल मौजूद रहीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट मिलन के माध्यम से आगे भी परिवारों को जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा, ताकि समाज में आपसी सौहार्द और पारिवारिक शांति बनी रहे।