प्रयागराज को मिलेगा फाइव स्टार होटल ताज, मंत्री नन्दी ने किया भूमि पूजन

प्रयागराज को मिलेगा फाइव स्टार होटल ताज, मंत्री नन्दी ने किया भूमि पूजन

प्रयागराज को मिलेगा फाइव स्टार होटल ताज, मंत्री नन्दी ने किया भूमि पूजन

प्रयागराज, 29 अप्रैल। विश्व प्रसिद्ध संगम नगरी प्रयागराज में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से लैस 22 मंजिला फाइव स्टार होटल ताज का निर्माण शुरू होगा। मम्फोर्डगंज स्थित कलश चौराहा के पास बनने वाले इस बहुमंजिला होटल का बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने भूमि पूजन किया।

यह परियोजना इकावो हॉस्पिटैलिटी द्वारा कराई जा रही है। भूमि पूजन से पहले अखंड रामायण पाठ और हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री नन्दी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

इकावो हॉस्पिटैलिटी के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता और अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने विधिवत भूमि पूजन संपन्न कराया।

करीब 12 हजार स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस होटल में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सिनेप्लेक्स भी विकसित किया जाएगा। होटल निर्माण के लिए तीन वर्ष का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्माण कार्य मोडा आर्क इंडिया के आर्किटेक्ट जीतेन्द्र जैन की देखरेख में होगा।

मम्फोर्डगंज में बनने वाला यह होटल कनेक्टिविटी के लिहाज से भी खास माना जा रहा है। यहां से एयरपोर्ट मात्र 20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा, जबकि लखनऊ, कानपुर और वाराणसी से आने वाले यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

मंत्री नन्दी ने कहा, प्रयागराज तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन नगरी के रूप में इसकी पहचान देश-दुनिया में बढ़ी है। ऐसे में फाइव स्टार होटल बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। यह परियोजना शहर के विकास और रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष वर्मा, राणा चावला, संतोष गुप्ता, पार्षद विश्वास रावत, साहिल अरोरा, अवंतिका टंडन, अजय केशरी, मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, परमानंद वर्मा, रजत दुबे, कबीर जायसवाल और गया प्रसाद निषाद समेत कई लोग मौजूद रहे।