प्रयागराज का हिस्ट्रीशीटर और सलमान खान के पिता को धमकी देने वाला बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज का हिस्ट्रीशीटर और सलमान खान के पिता को धमकी देने वाला बदमाश गिरफ्तार

प्रयागराज का हिस्ट्रीशीटर और सलमान खान के पिता को धमकी देने वाला बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ, 29 मई । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना की पुलिस और पूर्वी जोन की क्राइम टीम ने शुक्रवार को एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसने फिल्म इंडस्ट्री में काम न मिलने पर फिल्म अभिनेता सलमान के पिता सलीम खान और पीए को भी धमकी दी थी। उसने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा और फोन पर 'डीजीपी साहब' बताया था। उसके खिलाफ कई संगीन अपराध दर्ज हैं। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तीन सप्ताह पहले वह लखनऊ में एक महिला से चेन छीनकर भागा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार की बीतीरात काे उसे गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी जोन की क्राइम टीम के उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया ने शुक्रवार काे बताया कि गाजीपुर थाना में छह मई को विनय गुप्ता ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी के गले से चेन छीनकर बाइक सवार दो बदमाश फरार हो गये थे। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही थी। 28 मई की बीतीरात को बंधा रोड मजार के पास एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ पर उसने अपना नाम प्रयागराज निवासी मोहम्मद शारुख उर्फ शाहरुख उर्फ शेरा खान बताया। वर्तमान में लखनऊ के इन्दिरानगर में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने उसके पास से लूट का माल बरामद हुआ है।

पुलिस रिकार्ड से पता चला कि वह प्रयागराज का एक चिन्हित हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लखनऊ, प्रयागराज के करेली, खुल्दाबाद, शाहगंज और धूमनगंज थानों में 15 से 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें रंगदारी हत्या का प्रयास, बमबाजी, और अवैध हथियार रखना सलमान खान धमकी मामला (नवंबर 2018) प्रमुख है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि नवंबर 2018 में उसने सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके पीए को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस पहले 13 से 15 नवंबर के बीच कई कॉल्स किए। उसने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का गुर्गा और फोन पर 'डीजीपी साहब' बताया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में 'गॉडफादर' की तलाश में था और सलमान खान से बात करके काम मांगना चाहता था। जब उसकी बात नहीं मानी गई तो उसने धमकियां दीं। 17 नवंबर को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने यूपी पुलिस की मदद से उसे प्रयागराज के करेली से गिरफ्तार किया था। मुंबई से जमानत पर छूटने के बाद शेरा ने 8 जून 2019 को व्यापारी हमदान और 15 मार्च को मो. फराज पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इस इनामी बदमाश को लीडर रोड स्थित कूड़ा घर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

अप्रैल 2020 में करेली पुलिस स्टेशन के अकबरपुर इलाके में नकदी लूट की जांच के दौरान पुलिस टीम की शेरा की गैंग के साथ मुठभेड़ हुई। इस फायरिंग में शेरा के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया था। जुलाई 2023 में शाहरुख उर्फ शेरा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह कार में सरेआम रिवॉल्वर लहराता हुआ नजर आ रहा था। उसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह खुद को छोटा शकील का आदमी बताते हुए धमकी दे रहा था और माफिया अतीक अहमद के लिए अपनी 'जान देने और लेने' की बात कह रहा था।--------------------------