वाराणसी के काजीपुरा खुर्द में जल निकासी निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
वाराणसी के काजीपुरा खुर्द में जल निकासी निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
वाराणसी, 30 मई । वाराणसी में कैंट विधानसभा से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वार्ड काजीपुरा खुर्द (सोनिया) में जल निकासी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। शिलान्यास के अवसर पर विधायक ने उपस्थित नागरिकों का माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया। शिलान्यास कार्यक्रम का पूजन पंडित बृजेश पाण्डेय ने करवाया।
शिलान्यास के अवसर पर क्षेत्र की वरिष्ठ नागरिक मंजू देवी को यजमान बनाकर उनसे पूजन करवाया गया। भाजपा कैण्ट मंडल के अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने नारियल फोड़ पूजन सम्पन्न कराया। वही, शिलापट्ट का अनावरण भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अचल श्रीवास्तव एवं सोना मौर्य ने किया।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र वासियों को जल निकासी की समस्या से राहत मिले, इसके लिए जल निकासी परियोजना के कार्य का शिलान्यास किया गया है। इसे समय के साथ पूर्ण कर लिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर जायसवाल, राहुल जायसवाल, विजय विश्वकर्मा, वैभव मिश्रा, वंदना चौरसिया, विजय प्रजापति, देवेंद्र गौड़, अभिषेक आर्य, भैया लाल, कन्हैया सेठ, आदित्य चौरसिया, साहिल यादव, उषा देवी, पूनम गुप्ता, सुलोचना गुप्ता, लक्ष्मी चौरसिया, शीला देवी, रंजना देवा, सविता देवी, संजू देवी, सानिया यादव, मंजू देवी उपस्थित थे।