भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह का पूर्वांचल के प्रवासियों ने किया स्वागत
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह का पूर्वांचल के प्रवासियों ने किया स्वागत
हरिद्वार, 27 अक्टूबर । उत्तराखंड प्रवास पर आए भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का पूर्वांचल बिहार झारखंड के प्रवासियों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद मंगलवार काे यहां के प्रमुख संताें से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे।
प्रवासी कल्याण सहयोग समिति देहरादून के संवाद कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार पहुंचे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने बताया कि वे 2 दिन के उत्तराखंड प्रवास पर आए हैं। देहरादून के कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात वे 28 अक्टूबर को हरिद्वार एवं ऋषिकेश के प्रमुख संतों से भेंट करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। इससे पहले भाजपा नेत्री रंजीता झा व तरूण शुक्ल के साथ पूर्वांचल, बिहार व झारखंड के प्रवासियों ने उनका स्वागत किया।
भाजपा नेत्री रंजीता ने ब्रजभूषण शरण सिंह को अगले वर्ष छठ पर्व पर हरिद्वार आने के लिए आमंत्रित किया। स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश सोशल मीडिया सहसंयोजक विकास तिवारी, राकेश मिश्र, गीता कुटीर के प्रबधक शिवदास दूबे, मनसा देवी के पुजारी प्रसुन दूबे, प्रशांत दूबे, अंशुल झा, संदीप शुक्ल, हरिनारायण त्रिपाठी, श्यामा चरण शुक्ल, पवन सिंह, पवन वर्मा, अंकित सिंह, राजेश ठाकुर, अर्चना झा, संगीता बंसल, जितेंद्र शुक्ल, तुषार शुक्ल, सचिन चौधरी शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार ब्रजभूषण शरण सिंह मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर संन्यास मार्ग पर स्थित सूरत गिरी बंगले में संतों के सानध्यि में पूजा अर्चना और दक्ष प्रजापति मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके उपरांत अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी सहित कई प्रमुख संतों से भेटवार्ता करेंगे। इस दौरान ब्रजभूषण शरण सिंह के निजी सहायक नीलेश व महेश बहुगौड़ा भी मौजूद रहे।