सीएसजेएमयू में वेक्टर अलजेब्रा और मशीन लर्निंग पर आयोजित हुआ विशेषज्ञ व्याख्यान

सीएसजेएमयू में वेक्टर अलजेब्रा और मशीन लर्निंग पर आयोजित हुआ विशेषज्ञ व्याख्यान

सीएसजेएमयू में वेक्टर अलजेब्रा और मशीन लर्निंग पर आयोजित हुआ विशेषज्ञ व्याख्यान

कानपुर, 03 फरवरी। उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में कल्याणपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू ) के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज (एसबीएस) विभाग ने "वेक्टर अलजेब्रा व मैट्रिक्स ऑपरेशंस मशीनें डेटा से कैसे सीखती हैं" विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह जानकारी मंगलवार को विभाग निदेशक प्रो. आर के द्विवेदी ने दी।

स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के विभाग निदेशक प्रो. आर के द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत गणित विभाग के समन्वयक प्रो. पी. एन. पाठक के औपचारिक स्वागत संबोधन से हुई, जिन्होंने बतौर मुख्य वक्ता डॉ. शुभांगी द्विवेदी (असिस्टेंट प्रोफेसर, वीआईटी) को स्मृति चिह्न के रूप में औषधीय पौधा भेंट किया। वक्ता का औपचारिक परिचय एसबीएस के गणित विभाग के संकाय सदस्य डॉ. डी. के. सिंह से कराया गया।

उन्होंने बताया कि अपने दो घंटे के व्याख्यान के दौरान डॉ. शुभांगी द्विवेदी के अमूर्त गणितीय अवधारणाओं और वास्तविक दुनिया के कम्प्यूटेशनल अनुप्रयोगों के बीच के अंतर को पाटते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी सरल शिक्षण पद्धति ने एक अत्यधिक संवादात्मक वातावरण तैयार किया, जिससे छात्रों और संकाय सदस्यों के बीच गहन और वैचारिक चर्चा हुई।

विभाग निदेशक प्रो. आर के द्विवेदी ने बताया कि इस सत्र का मुख्य केंद्र यह था कि कैसे वेक्टर और मैट्रिक्स ऑपरेशंस आधुनिक मशीन लर्निंग एल्गोरिदम के आधार स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं। छात्रों ने असाधारण उत्साह दिखाया और डेटा विज्ञान में इन गणितीय अवधारणाओं के व्यावहारिक कार्यान्वयन को समझने के लिए सत्र को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आरती देवी द्वारा किया गया, जिसमें गणित विभाग और स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज के समस्त संकाय सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।

इस मौके पर उप-निदेशक डॉ. अंजू दीक्षित भी उपस्थित रही।