उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 एवं 15 मार्च को प्रयागराज में

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 एवं 15 मार्च को प्रयागराज में

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 एवं 15 मार्च को प्रयागराज में

प्रयागराज, 13 मार्च । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 एवं 15 मार्च को प्रयागराज में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को सुबह 9ः30 बमरौली एयरपोर्ट पर आएंगे और सुबह 10 बजे सर्किट हाउस में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और सुबह 11 बजे सम्राट हर्षवर्धन बुद्ध विहार अरैल नैनी में सम्राट अशोक महान के शिलालेखों की प्रतिकृतियों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12ः10 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित प्रादेशिक सरस महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उद्घाटन करेंगे। तदोपरांत दोपहर 3ः15 पर सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और शाम 7ः10 बजे होटल त्रिवेणी दर्शन गेस्ट हाउस में डॉ. प्रिया के वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि 15 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित परेड ग्राउंड में होली मिलन बसंतोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे और प्रादेशिक सरस महोत्सव का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 2ः35 पर सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी के अधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट करेंगे। शाम 7ः30 बजे काव्य पाठ लाउदर रोड पर डॉ प्रकाश खेतान के द्वारा आयोजित काव्य गोष्ठी के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और रात्रि 8ः55 पर बमरौली एयरपोर्ट से लखनऊ की ओर प्रस्थान करेंगे।