गड्ढे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गड्ढे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गड्ढे में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज, 13 मार्च। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर पटेल नगर चौराहा के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव गहरे गड्ढे में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मृतक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र स्थित रामनगर गांव निवासी संजय कुमार गौतम (35) के रूप में हुई है। युवक के पास गड्ढे में उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल भी पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब लोग उधर से गुजर रहे थे, तभी गड्ढे में युवक का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि संभवतः युवक की मोटरसाइकिल गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।