विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए डीएम ने की नागरिकों से सुझाव देने की अपील

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए डीएम ने की नागरिकों से सुझाव देने की अपील

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के लिए डीएम ने की नागरिकों से सुझाव देने की अपील

बरेली, 25 अक्टूबर  । जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने जनपदवासियों से “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश 2047” के विजन डॉक्यूमेंट निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी योजना है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत और उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।

डीएम ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट को अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति तीन थीमों पर आधारित रखते हुए 12 प्रमुख सेक्टरों — कृषि, औद्योगिक विकास, आईटी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, सुरक्षा और सुशासन आदि पर तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह दस्तावेज केवल सरकार का नहीं बल्कि हर नागरिक के विचारों का प्रतिबिंब होगा। कोई भी व्यक्ति https://samarthuttarpradesh.up.gov.in पोर्टल पर क्यूआर कोड स्कैन कर 31 अक्टूबर तक अपने बहुमूल्य सुझाव दे सकता है।

जिलाधिकारी ने समाज के सभी वर्गों, संस्थाओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उद्योग जगत से इस जनभागीदारी अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि “हर नागरिक का विचार 2047 के विकसित भारत का आधार बनेगा।”