छानबे विधायक रिंकी कोल ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया

छानबे विधायक रिंकी कोल ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया

छानबे विधायक रिंकी कोल ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया

मीरजापुर, 04 फ़रवरी । हलिया विकास क्षेत्र के हथेड़ा गांव स्थित हलिया अदवा रोड पहाड़ी पर बुधवार को स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छानबे विधायक रिंकी कोल उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक रिंकी कोल ने क्षेत्रीय लोगों के साथ बिरसा मुंडा की पूजा-अर्चना की। विधायक ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इस महान योद्धा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और आदिवासियों को अत्याचारों के खिलाफ एकजुट किया। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। विधायक ने यह भी कहा कि बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी विचारों से आदिवासी समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि उनके संघर्ष और बलिदान ने उन्हें भगवान का दर्जा दिलवाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन कोल ने की। इस दौरान अपना दल एस के किसान मंच के प्रदेश सचिव रमाकांत पटेल, प्रधान काशी प्रसाद मिश्र, राजेंद्र उपाध्याय, शशिकांत पटेल, मार्तण्ड सिंह व लालबहादुर पटेल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनोद कोल ने किया।