बिजनौर: बेकाबू बस पुलिया से नीचे गिरी, 24 यात्री घायल
बिजनौर: बेकाबू बस पुलिया से नीचे गिरी, 24 यात्री घायल
बिजनौर, 7 दिसम्बर । उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में रविवार दाेपहर को एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर नदी की पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में 24 यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई यात्रियों की हालत नाजुक हैं।
अफजलगढ़ थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना रहमान टाइल्स के निकट एक मोड़ पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत बचाव कार्य में जुट गए। घायल यात्रियों को तत्काल अफजलगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया। सीएचसी के चिकित्सकों ने 12 घायलों को प्राथमिक इलाज देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों में मान्यावाला निवासी सोफिया, हल्दौर निवासी अनीता, कासमपुर गढ़ी निवासी रिहान और सानिया अहमद समेत अन्य लोग शामिल हैं। यह बस काशीपुर से यात्रियों को लेकर नगीना जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-------------