6 माह के मासूम की पत्थर से प्रहार कर हत्या, मां पर आरोप

6 माह के मासूम की पत्थर से प्रहार कर हत्या, मां पर आरोप

6 माह के मासूम की पत्थर से प्रहार कर हत्या, मां पर आरोप

प्रयागराज, 12 मार्च । प्रयागराज जनपद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में छह माह के मासूम बालक की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्चे की मां ने ही पत्थर से सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

सराय ममरेज थाना पुलिस के अनुसार पूरे जयशिवा खण्डाली गांव निवासी संतोष यादव के छह माह के पुत्र ईश्वर की बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि उसकी मां ने किसी बात को लेकर पत्थर से सिर से प्रहार कर दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के बाबा ने बच्चे की मां पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।