शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में गिरावट

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में गिरावट

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में गिरावट

नई दिल्ली, 25 अगस्त । ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे पहले 5 मिनट के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स रिकवर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल हो गया। इसके थोड़ी देर बाद ही बाजार में दोबारा बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने एक बार फिर लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.21 प्रतिशत और निफ्टी 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 73.62 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,295.49 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से करीब 95 अंक उछल कर हरे निशान में 77,390.72 अंक के स्तर तक आ गया।

हालांकि यह तेजी अधिक देर तक टिक नहीं सकी। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने दोबारा लाल निशान में गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 164.58 अंक यानी 0.21 प्रतिशत लुढ़क कर 77,204.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 43.30 अंक यानी 0.18 प्रतिशत लुढ़क कर 24,175.75 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिसके कारण पहले पांच मिनट के कारोबार के बाद ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 20 अंक से अधिक उछल कर 24,198.25 अंक के स्तर तक आ गया। इस खरीदारी के बावजूद निफ्टी रिकवर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल नहीं हो सका।

पहले पांच मिनट की खरीदारी के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 79.60 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,139.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,832 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,231 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,601 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से चार शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 26 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से छह शेयर हरे निशान में और 44 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से अदानी पोर्ट्स, एसबीआई लाइव इंश्योरेंस, ट्रेंट लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 0.38 प्रतिशत से लेकर 0.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, सिप्ला, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदानी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) के शेयर 1.43 प्रतिशत से लेकर 0.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 171.72 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,369.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 32.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,219.05 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।