नवमी पर गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबे, तलाश जारी
नवमी पर गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबे, तलाश जारी
प्रयागराज, 19 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोड़ेसर घाट पर गंगा में सोमवार को स्नान करते समय महिला समेत दो लोग डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने एनडीआरएफ और गोताखोर एवं बोट लगाकर तलाश में जुटी है।
पुलिस उपायुक्त गंगानगर सोनम कुमार ने बताया कि नवरात्र नवमी के मौके पर सोमवार को नवाबगंज के घाटमपुर गांव निवासी अनीता यादव (30) पत्नी इन्द्रेश यादव और इसी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चांधन गांव निवासी सुरेश केसरवानी (50 ) गंगा में स्नान करते समय डूब गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम एनडीआरएफ और गोताखोर एवं बोट लगाकर तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोग भी मौजूद हैं। हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि श्रद्धालु नवमी के मौके पर गंगा स्नान कर रहे थे। इस दौरान अनीता के जेठ अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे। इस दौरान वह आगे गई तो वह भी डूबने लगी तो उसे बचाने के लिए सुरेश केसरवानी गए तो वह भी डूब गए। दोनों की तलाश जारी है।