अखिलेश को 'श्री कृष्ण' स्वरूप में दिखाया, रायबरेली आगमन के पहले लगे पोस्टर
अखिलेश यादव के रायबरेली आगमन से पहले समर्थकों ने पोस्टर लगाए, जिसमें लिखा है—‘मेरे माधव आपका सुदामा की धरती रायबरेली में स्वागत है।’
रायबरेली, 24 सितम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को रायबरेली आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने उनके आगमन से पहले ही शहर में लगाए गए पोस्टर चर्चा में हैं। दरअसल गुरुवार को शहर भर में अखिलेश यादव को 'श्रीकृष्ण' स्वरूप में दर्शाते हुए पोस्टर लगाए हैं और इनकी काफी चर्चा हाे रही है।
इन पोस्टराें में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भगवान 'श्रीकृष्ण' के रूप में दिखाया गया है. इसमें लिखा है, 'मेरे माधव आपका सुदामा की धरती रायबरेली में स्वागत है.' । उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव रायबरेली से पीडीए रथ से रायबरेली पहुंचेंगें,यह उनकी पीडीए यात्रा की अनौपचारिक शुरुआत मानी जा रही है। हालांकि पार्टी नेताओं का कहना है कि पीडीए रथ यात्रा का कार्यक्रम अक्टूबर में जारी किया जाएगा। अखिलेश यादव रायबरेली में हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी के घर पर चाय पियेगें व जीआईसी मैदान में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगें। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी प्रस्तावित है।-