सुबह सात बजे से शुरू हुई वाराणसी कचहरी, ज्यादातर कुर्सियां पहले दिन रही खाली

सुबह सात बजे से शुरू हुई वाराणसी कचहरी, ज्यादातर कुर्सियां पहले दिन रही खाली

सुबह सात बजे से शुरू हुई वाराणसी कचहरी, ज्यादातर कुर्सियां पहले दिन रही खाली

वाराणसी, 01 जून। वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सोमवार से कचहरी और कलेक्ट्रेट का समय सुबह सात बजे से एक बजे तक का हो गया। सुबह के वक्त कचहरी परिसर में पहुंचे अधिवक्ताओं ने इसे अव्यवहारिक एवं नई समस्या बताया। वही, सुबह नौ बजे तक कचहरी में अधिवक्ताओं की ज्यादातर कुर्सियां खाली ही दिखाई पड़ी।

वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि हाईकोर्ट नहीं चाहता कि शीघ्रता से मुकदमों का निस्तारण हो। इस कारण पुरानी परंपरा को आज जीवित करते हुए कचहरी का समय सुबह सात बजे का कर दिया गया है। जबकि कचहरी परिसर में गिने चुने अधिवक्ता ही पहुंचे हैं।

अधिवक्ता विवेक मिश्रा ने कहा कि वाराणसी कचहरी का समय सात बजे होने से घर में इतनी सुबह सामान्य व्यवस्था नहीं हो पायी है और इस कारण वह बिना टिफिन के ही आज कचहरी आए हैं। सात बजे से एक बजे की कचहरी में 10 बजकर 30 मिनट पर भोजन अंतराल रखा गया है, जिसमें वह बाहर से ही कुछ खायेंगे।

वही कचहरी में कुछ अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि सुबह के वक्त उन्हें ऑटो या रिक्शा नहीं मिल पाने के कारण काफी कठिनाइयों हुई क्योंकि वह इस वक्त मोटरसाइकिल से नहीं चल रहे हैं।