समर्थकों ने सांसद रमेश अवस्थी मनाया गया जन्मदिन

समर्थकों ने सांसद रमेश अवस्थी मनाया गया जन्मदिन

समर्थकों ने सांसद रमेश अवस्थी मनाया गया जन्मदिन

कानपुर, 01 दिसंबर  । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कानपुर सांसद रमेश अवस्थी का जन्मदिवस आज पूरे नगर में विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने सांसद के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया।

सुबह से ही शहर के अलग-अलग स्थानों पर सेवा कार्यक्रम शुरू हो गए। सचान चौराहे पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, विकास दुबे, बिट्टू परिहार, अभिषेक बाजपेयी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सांसद रमेश अवस्थी के नेतृत्व और जनसेवा की भावना की सराहना की।

इसके साथ ही उर्सला अस्पताल एवं क्षय रोग अस्पताल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य किए गए। इस अवसर पर उपेंद्र शुक्ला, राहुल दीक्षित, मनीष रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।