सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गायन वादन प्रतियोगिता का शुभारंभ

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गायन वादन प्रतियोगिता का शुभारंभ

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में गायन वादन प्रतियोगिता का शुभारंभ

वाराणसी, 24 नवंबर। सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में सोमवार को कमिश्नरी सभागार में विधायक सौरभ श्रीवास्तव और भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गायन वादन प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि सर्वप्रथम हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री को हृदय से धन्यवाद करता हूँ, जिनकी दूर दृष्टि है, काशी की प्रतिभा कैसे निखरे और विश्व मंच पर आगे आए।

इसी उद्देश्य को लेकर हाल ही में लेखन प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता तथा विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया गया। जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आज सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करता हूँ। वे नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करें। विश्व फलक पर काशी का नाम रोशन करें।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री भारत रूपी इमारत को निरंतर मजबूत करने में लगे हुए हैं। आज हमारा देश आर्थिक सम्पन्नता में विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। वहीं, वह इंग्लैंड जिसने हम पर शासन किया था, आज छठे स्थान पर है। लेकिन हमारा लक्ष्य केवल तीसरे या चौथे स्थान तक सीमित नहीं है। हमारा लक्ष्य है कि भारत को प्रथम स्थान पर स्थापित हो। प्रधानमंत्री के संकल्प भारत को पूर्ण रूप से विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाया जाए और यह संकल्प हम सभी अवश्य पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेज से आए हुए प्रतिभागियों ने एकल गायन, सोलो तबला आदि का मंच पर प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल वीके सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, डॉ आरती मिश्रा, चंद्रशेखर उपाध्याय, रणंजय सिंह, जेपी सिंह , संजय कुमार, अवधेश राय, प्रमील पाण्डेय, रत्नाकर राय आदि मौजूद रहे।