नकली देशी घी एवं अन्य सामान के साथ एक गिरफ्तार, लगभग 15 लाख का सामान बरामद

नकली देशी घी एवं अन्य सामान के साथ एक गिरफ्तार, लगभग 15 लाख का सामान बरामद

नकली देशी घी एवं अन्य सामान के साथ एक गिरफ्तार, लगभग 15 लाख का सामान बरामद

प्रयागराज, 08 नवम्बर । प्रयागराज जिले के सोरांव थाने की पुलिस टीम ने लहटी बाजार में स्थित एक गोदाम से नकली देशी घी, नमक, डिटर्जेंट पाउडर और पैकिजिंग एवं सामान बनाने की मशीन बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये है। पुलिस टीम ने इस अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी शनिवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सोरांव थाना क्षेत्र के लहटी बाजार निवासी रामबाबू केसरवानी पुत्र स्वर्गीय राजाराम केसरवानी है। इसके खिलाफ सोरांव थाने में धारा 318(4), 319(2), 338, 336(3),340(2), 274 भारतीय न्याय संहिता व 63/65 कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई किया। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार रामबाबू केसरवानी बताया कि वह अपने साथी गोपाल चन्द्र केसरवानी व मुकेश चन्द्र केसरवानी पुत्र रामबाबू के साथ मिलकर ब्राण्डेड कम्पनी के रैपर का प्रयोग करके नकली, सस्ता व मिलावटी सामान एवं माल मिलाकर जनता को भ्रम में डालकर अधिक दामों में बेचकर भारी मुनाफा अर्जित कर रहे थे।