मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अवैध निर्माण पर की कार्रवाई, दुकान को किया सील

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अवैध निर्माण पर की कार्रवाई, दुकान को किया सील

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने अवैध निर्माण पर की कार्रवाई, दुकान को किया सील

मुरादाबाद, 19 जून । थाना मझोला क्षेत्र के शाहपुर तिगरी में मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक दुकान को सील कर दिया।

के अनुसार, अशोक पंडित नामक व्यक्ति द्वारा लगभग 140 वर्ग मीटर भूमि पर पहले से बनी दुकान के बगल में, बिना एमडीए से अनुमति लिए, दीवारें खड़ी करके टिनशेड डाला जा रहा था और शटर लगाने का काम भी किया जा रहा था।

आज, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (एमडीए) की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। टीम ने अशोक पंडित से प्राधिकरण से स्वीकृति पत्र दिखाने को कहा, लेकिन वह कोई वैध अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। इसके बाद, एमडीए की टीम ने नियमों का पालन करते हुए तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण को सील कर दिया।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, अनुभव सिंह ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या भवन निर्माण शुरू करने से पहले प्राधिकरण से नक्शा अवश्य पास करा लें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना वैध स्वीकृति के भूमि का विभाजन, प्लॉटिंग या निर्माण कार्य करना गैरकानूनी है। उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि यदि उन्हें कहीं पर भी अवैध निर्माण की जानकारी मिलती है तो वे तुरंत प्राधिकरण को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। वीसी ने यह भी कहा कि प्राधिकरण का प्रवर्तन अभियान भविष्य में भी इसी सख्ती और गंभीरता के साथ लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर में अवैध निर्माण को रोका जा सके।