नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत

नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत

नोएडा में विभिन्न सड़क हादसों में पांच की मौत

नोएडा, 22 जून । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के नोएडा इलाके में विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।

पहली घटना रविवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिंद्रा पिकअप वैन में टक्कर मार दिया। हादसे में वैन सवार राजीव कुमार (30) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर थाना बीटा- दो के प्रभारी विनोद कुमार पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में गिरीश कुमार (40) की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फेस- वन थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि बृजेश यादव की पत्नी कल्पना (36) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी तरह थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राकेश (57) की मौत हो गई है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस -दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शनि की मौत हो गई है। थाना प्रभारी राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 19 वर्ष है। शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही हैं।