सत्ता का दुरुपयोग कर हुई प्राथमिकी, आधिकारिक जानकारी मिलने पर देंगे जवाब : संदीप पाठक
सत्ता का दुरुपयोग कर हुई प्राथमिकी, आधिकारिक जानकारी मिलने पर देंगे जवाब : संदीप पाठक
नई दिल्ली, 03 मई । आम आदमी पार्टी छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने रविवार को कहा कि पंजाब में सत्ता का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ प्राथमिक की दर्ज की गई है और आधिकारिक एवं अन्य माध्यम से जानकारी मिलने पर वे उपयुक्त उत्तर दे पाएंगे।
सांसद संदीप पाठक ने आज अपने आवास के बाहर पंजाब में उनके खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकी के बारे में मीडिया से बातचीत की। कल पंजाब पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंची थी और वह अपना आवास छोड़ कर कहीं चले गए थे। आज उन्होंने अपने आवास पर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी में अपनी बातचीत रखी।
पाठक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कल से न्यूज़ चैनल उनके खिलाफ पंजाब में दो प्राथमिकी दर्ज होने की खबरें चला रहे हैं। इसके बारे में अभी तक उनके पास औपचारिक और अनौपचारिक दोनों रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। हो सकता है कि सत्ता का दुरुपयोग कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हों। उनकी जानकारी मिलने पर वह इस बारे में स्पष्ट उत्तर दे पाएंगे।
इसके साथ ही पाठक ने अपने साफ-सुथरे राजनीतिक कैरियर का उल्लेख किया और कहा कि आम आदमी पार्टी में वे नीति और धर्म के अनुसार काम करते रहे और अब भारतीय जनता पार्टी में भी इसी तरह काम करेंगे। उनके लिए राजनीति में सफलता और असफलता बल्कि उनका राजनीतिक धर्म ज्यादा महत्व रखता है। पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन्होंने व्यक्तिगत नहीं बल्कि सैद्धांतिक और कार्यशैली कारणों से छोड़ी थी।