मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की 81 परियोजनाओं की दी सौगात, कहा

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की 81 परियोजनाओं की दी सौगात, कहा

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की 81 परियोजनाओं की दी सौगात, कहा

फिरोजाबाद, 22 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद में कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में वन जिला वन माफिया हुआ करते थे लेकिन अब डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश की पहचान वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के रूप में जानी जाती है। उन्होंने फिरोजाबाद की जनता से इसी तरह भाजपा को समर्थन करने का भी आवाहन किया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार काे विकास का पर्याय बताते हुए टूंडला एवं शिकोहाबाद विधानसभा की 658 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद में टूंडला विधानसभा के गांव उसायनी में प्रधानमंत्री आवास योजना के नवनिर्मित 568 भवनों के लाभार्थियों को आवासों की चाबी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने टूंडला एवं शिकोहाबाद विधानसभा की 658 करोड़ की 81 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र सौंपे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद के उद्यमियों एवं श्रमिकों की सराहना करते हुए कहा कि आज विश्व पटेल पर फिरोजाबाद को लोकल से ग्लोबल बनाने में इनकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से ही फिरोजाबाद को 568 करोड़ कि परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है लेकिन इसका श्रेय फिरोजाबाद की जनता को जाता है, क्योंकि जब आप अपना वोट सही जगह करते है एवं ईवीएम का सही बटन दबाते हैं ताे फिरोजाबाद की यात्रा लोकल से ग्लोबल बनती है।

उन्होंने कहा कि आज फिरोजाबाद के कांच उद्योग ने चीन को पछाड़ दिया है पहले दीपावली, होली, रक्षाबंधन किसी की पर्व पर या किसी अतिथि को चीन से बने उत्पादन उपहार में दिए जाते थे क्योंकि यही उत्पाद मार्केट में मिलते थे लेकिन फिरोजाबाद के कांच कारीगरों ने यह नई तकनीक तैयार की। कांच के प्रोडक्ट मार्केट के अंदर पहुंचाये। अब हर पर्व पर या किसी अतिथि के आने पर कांच की सुन्दर प्रतिमा जब उपहार में दी जाती है तो अतिथि भी खुश हो जाता है। उन्होंने कहा कि राम दरबार, गणेश, भगवान शिवा, बुद्ध आदि की सुन्दर सुन्दर प्रतिमाएं कांच से बनती है यह श्रमिकों की कला है और यह कला पहले भी थी लेकिन 2017 से पूर्व श्रमिकों की इस कला को प्रोत्साहन नहीं मिला। कारखाने को गैस की आपूर्ति नहीं मिली। इसी कारण फिरोजाबाद 2017 से पहले लोकल से ग्लोबल नहीं बन सका।

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के एजेंडे में विकास नहीं है। सपा का काम समाज को बांटना, समाज की एकता को खत्म करना, गुंडागर्दी को प्रोत्साहन करना, विकास योजना में रोड़ा अटकना, किसी पर्व से पहले उस पर्व के उत्सव को उपद्रव में बदलना यही सपा का काम है। 2017 से पहले बन डिस्ट्रिक वन माफिया हुआ करते थे। हर जिले में एक चिन्हित माफिया होता था जिसका काम गरीबों की और सरकारी जमीनों पर कब्जा करना, गुंडागर्दी करना व्यापारियों से चौथ वसूली करना और प्रदेश में अराजकता पैदा करना होता था लेकिन आज उत्तर प्रदेश में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट है। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त है, उत्तर प्रदेश में नो कर्फ्यू नो दंगा अब यूपी में सब चंगा है। त्योहारों व पर्व पर उपद्रव नहीं उत्सव होता है। आरोप लगाया कि सपा सरकार ने कावंड़ यात्रा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी जैसे उत्सवों को भी रोकने का काम किया। गरीबों को राशन नहीं मिलता था, बिजली भी नहीं आती थी क्योंकि कांग्रेस, सपा व बसपा के लोग अंधेरे में रहने की आदी थे क्योंकि अंधेरे में ही डकैती पड़ती थी। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में सभी को बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ आदि की सुविधाएं मिल रही है तथा सभी योजनाओं को लाभ भी मिल रहा है।

इससे पूर्व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। प्रदेश सरकार की पहचान पूरे विश्व में बुलडोजर बाबा की सरकार के नाम से है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री विधायक प्रेमपाल धनगर और मनीष असीजा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर महापौर कामिनी राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष हर्षिता सुमित प्रताप, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के साथ पार्टी के पूर्व विधायक, नेता आदि मौजूद रहे।