न्याय, सुशासन और जनकल्याण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई होल्कर : डॉ. मानसिंह यादव
न्याय, सुशासन और जनकल्याण की प्रतीक थीं अहिल्याबाई होल्कर : डॉ. मानसिंह यादव
प्रयागराज, 31 मई। महारानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की महान शासकों में से एक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, सुशासन और लोक कल्याण की ऐसी मिसाल कायम की, जो आज भी प्रेरणादायक है। यह बात रविवार को समाजवादी पार्टी के जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय में रविवार को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सपा नेता डॉ. मानसिंह यादव ने कही।
उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया तथा देशभर में मंदिरों, धर्मस्थलों, सरायों और जनसुविधाओं का निर्माण कर जनसेवा की अनूठी परम्परा स्थापित की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके जीवन और योगदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष अनिल यादव, पप्पूलाल निषाद तथा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और जनसेवा के जिस आदर्श को स्थापित किया, वह वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने की आवश्यकता है।
वक्ताओं ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सेवा, त्याग और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्शों को अपना कर ही समाज को अधिक न्यायपूर्ण और समरस बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने अहिल्याबाई होल्कर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर दान बहादुर मधुर, तहजीब अली, रविंद्र यादव, रामसुमेर पाल, महेंद्र सरोज, महबूब उस्मानी, अनिरुद्ध पाल, आरती पाल, के.के. यादव, महेंद्र निषाद, तारिक सईद अज्जू, आर.एन. यादव, कुलदीप यादव, देवीलाल, दीपमाला पटेल, लालचंद्र कुशवाहा, मोहम्मद अजहर, जीतराज हेला, अरविंद, खुर्शीद, संतोष यादव, मकबूल, अनिल सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्य