विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में दिलाई गई तंबाकू निषेध की शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में दिलाई गई तंबाकू निषेध की शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में दिलाई गई तंबाकू निषेध की शपथ

गोरखपुर, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र, गोरखपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षुओं को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन शैली के लिए प्रेरित करना था।

संस्थान के उप-महानिरीक्षक अमित कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में "तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा" दिलाई गई।

प्रतिज्ञा समारोह से पूर्व चिकित्सा अधिकारी द्वारा आयोजित जागरूकता सत्र में तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों से संबंधित रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उप महानिरीक्षक अमित कुमार ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए देश के रक्षकों का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसकी कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है। इस अवसर पर कमांडेंट अनिल किशोर यादव, उप कमांडेंट सुजीत कुमार, उप कमांडेंट जय प्रकाश आर्य, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. अविनाश कृष्ण सहित सभी प्रशिक्षक, जवान एवं राजस्थान पुलिस के प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।