उत्तर प्रदेश को मिला 17वां एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड-2026
उत्तर प्रदेश को मिला 17वां एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड-2026
लखनऊ, 09 जुलाई । एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप की ओर से कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट नीतिगत नेतृत्व के लिए उत्तर प्रदेश को प्रतिष्ठित 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को प्रदान किया। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, गुजरात के कृषि मंत्री जीतुभाई वघानी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सदाशिवम, एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रमजान खान एवं सीईओ डॉ. हारिस खान भी उपस्थित रहे।
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उत्तर प्रदेश आज कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज हम खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं। देश के कुल उत्पादन में अकेले यूपी 22 प्रतिशत योगदान कर रहा है।
कृषि मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादकता को अगले चार वर्ष में हम पंजाब और हरियाणा के बराबर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप ने यूपी के इनोवेशन, स्टार्टअप और एफपीओ का भी संज्ञान लिया किया है। “विकसित भारत के संकल्प में यूपी कृषि से आत्मनिर्भरता का अग्रदूत बनेगा।