BJP का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से, बूथ स्तर तक तैयार कार्ययोजना; संजय गुप्ता बोले- जनता तक पहुंचने का माध्यम

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने और जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक अभियान चलेगा; नुक्कड़ नाटक समेत कई कार्यक्रमों से सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी।

BJP का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से, बूथ स्तर तक तैयार कार्ययोजना; संजय गुप्ता बोले- जनता तक पहुंचने का माध्यम

प्रयागराज, 09 सितंबर । सेवा संकल्प अभियान जनता तक पहुंचने का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। यह बातें बुधवार को सिविल लाइन स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहीं।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने की तैयारी की गई है।

अभियान के प्रभावी संचालन के लिए बुधवार को सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर अभियान की कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संजय गुप्ता ने मंडल अध्यक्षों से अभियान की सफलता के लिए पूरी तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर बूथ समितियों से लगातार संपर्क बनाए रखें और प्रत्येक कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं की टोली तैयार रखें।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आशीर्वाद दिया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो गाथा’, ‘आंगन उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘बड़नगर से वाराणसी’, ‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा हेतु अभियान’** जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सांसद एवं विधायक भी शामिल होंगे।

संजय गुप्ता ने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है। महानगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

अभियान के लिए महानगर महामंत्री डॉ. शैलेश पाण्डेय को जिला संयोजक तथा जिला मंत्री विजय श्रीवास्तव और दीप द्विवेदी को सह संयोजक बनाया गया है।

बैठक में विक्रमजीत सिंह भदौरिया, रमेश पासी, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, रामजी शुक्ला, पार्षद दीपिका सिंह पटेल, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा और मनोज गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।