Mathura Nand Mahotsav 2026: द्वारिकाधीश मंदिर में गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, चांदी के पालने में ठाकुर जी के दर्शन को उमड़ा सैलाब

नंद बाबा-यशोदा के स्वरूप में दिखे मंदिर के पदाधिकारी, ग्वालों के वेश में कर्मचारियों ने निभाई परंपरा; श्रद्धालुओं को फूल, वस्त्र, आभूषण, खिलौने और मिष्ठान का प्रसाद बांटा गया।

Mathura Nand Mahotsav 2026: द्वारिकाधीश मंदिर में गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, चांदी के पालने में ठाकुर जी के दर्शन को उमड़ा सैलाब

मथुरा, 05 सितम्बर । पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में शनिवार को नंद महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर भक्ति उल्लास और जयकारों से गूंज उठा। परंपरागत धार्मिक विधानों के अनुसार हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

नंद महोत्सव के दौरान मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने नंद बाबा और माता यशोदा का स्वरूप धारण किया जबकि मंदिर के कर्मचारियों ने ग्वालों के वेश में उत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की और श्हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। ठाकुर जी चांदी के पालने में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। इस दौरान श्रद्धालुओं पर प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें फ्ल फूल वस्त्र आभूषण खिलौने और मिष्ठान शामिल रहे। देश विदेश से आए तीर्थयात्रियों ने प्रसादी प्राप्त कर नंद महोत्सव का आनंद लिया और ठाकुर जी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर प्रशासन के अनुसार नंद महोत्सव के दर्शन प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुए। दोपहर 12 बजे मंगला दर्शन दोपहर 2 बजे ग्वाल श्रृंगार एवं राजभोग दर्शन तथा सायं 4ः30 से 5 बजे तक शयन दर्शन संपन्न हुए। इसके पश्चात मंदिर के पट बंद कर दिए गए। रविवार को भी सभी दर्शन पूर्व निर्धारित समयानुसार संपन्न होंगे।