कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत; साथी गंभीर

कानपुर सड़क हादसा, कानपुर एक्सीडेंट न्यूज, कानपुर अलीगढ़ हाईवे हादसा, चौबेपुर सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, शैलेश कुमार मौत, कानपुर दुर्घटना, अज्ञात वाहन की टक्कर, हैलट अस्पताल, कानपुर क्राइम न्यूज, सड़क हादसा कानपुर

कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर, बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत; साथी गंभीर

कानपुर, 05 सितंबर। चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी।

हादसा कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर मैदा मिल फैक्टरी के पास हुआ। छबीले पुरवा, जाजमऊ निवासी हिमांशु कुमार और शैलेश कुमार (22) बाइक से कानपुर से शिवराजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

एनएचएआई की एंबुलेंस दोनों को चौबेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने शैलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की और शैलेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

चौबेपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।