अयोध्या नागरिक मंच के जरिए महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
गांधीघाट के सौन्दर्यीकरण हेतु मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन रेजिडेंट मजिस्ट्रेट को सौंपा गया
अयोध्या, 30 जनवरी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस पर राम की पैड़ी स्थित गांधीघाट पर लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया गया तथा गांधीघाट के सौंदर्यीकरण कराये जाने हेतु मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अयोध्या रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार को संयोजक अयोध्या नागरिक मंच एस एन बागी के नेतृत्व में सौंपा गया।
शुक्रवार को शहीद दिवस के अवसर पर अयोध्या नागरिक मंच द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंच के सैकड़ों लोगों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माला फूल चढ़ाया तथा दो मिनट मौन रहकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी घाट का सौंदर्यीकरण कराने हेतु मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार को मंच की ओर से सौंपा गया।
इस कार्यक्रम में एस0एन0 बागी, गंगा प्रसाद अवस्थी, स्वामी शिवरामानन्द,शैलेंद्र मणि पाण्डेय, अनूप श्रीवास्तव, वीर विक्रमादित्य सिंह, ओंकार नाथ पाण्डेय, आलोक निगम,डा0 सम्राट अशोक मौर्य, सुमित्रानंदन यादव, विकास शुक्ल, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अभिनव सिंह,राम प्रकाश द्विवेदी, यशोदा सिंह, प्रियंका तिवारी, गुड़िया तिवारी, ध्रुव नारायण पाण्डेय, पुद्दन गुप्ता,बबलू यादव, आशुतोष त्रिपाठी,अनुज कुमार, धनन्जय त्रिपाठी, ओम प्रकाश,शिव प्रसाद स्कन्द दास, निकिता राही, आशुतोष त्रिपाठी सहित अन्य लोग शामिल रहे।