प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर मौसम भी मेहरबान, बादलों की आवाजाही से पारा गिरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर मौसम भी मेहरबान, बादलों की आवाजाही से पारा गिरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर मौसम भी मेहरबान, बादलों की आवाजाही से पारा गिरा

वाराणसी, 28 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर मौसम भी मेहरबान दिखा। मंगलवार को वाराणसी में हवाओं के बीच बादलों की आवाजाही से जहां त्वचा झुलसाती धूप और हीट वेव से लोगों को राहत मिली। वहीं, पिछले कुछ दिनों से 43 और 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहने वाला पारा भी गिर कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम के इस बदले मिजाज के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पदाधिकारी भी खुश दिखे।


तल्ख धूप और हीट वेव के चलते प्रधानमंत्री की जनसभा में भीड़ उमड़ने की संभावना भी बढ़ गई है। बरेका स्थित जनसभा स्थल पर भी वाटर कूलर और पानी छोड़ने वाले फौव्वारे लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने भी आने वाले तीन-चार दिनों तक वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में कमी आने का अनुमान लगाया है। मंगलवार को सुबह वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने और हवाओं से धूप की तल्खी में कमी दिखी। इससे पहले, सोमवार देर रात जनपद झांसी में आधे घंटे तक बारिश हुई। लखनऊ-गाजियाबाद में धूल भरी आंधी चली। मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व दिशा से आ रही ठंडी हवाओं के चलते पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

प्रदेश के 17 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश भी हो सकती है। बता दें कि अगर आज मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी पहुंच रहे हैं।