पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डाल रही सरकार : लाल बिहारी यादव

पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डाल रही सरकार : लाल बिहारी यादव

पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डाल रही सरकार : लाल बिहारी यादव

लखनऊ, 10 फ़रवरी । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन आज विधान परिषद में नियम 105 के तहत समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित पदों में आरक्षण के नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इस माैके पर सदस्याें ने विराेध भी जताया।

आज सदन में अपनी बात रखते हुए नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के आरक्षण पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा व्यक्ति के लिए भी समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। वर्तमान सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, शोषित वंचित एवं पिछड़ा वर्ग के हितों के संरक्षण का दिखावा करती है। इस सरकार को इन वर्गों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा संचालित विभिन्न भर्तियों में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं संविधान प्रदत्त आरक्षण व्यवस्था का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। यह विषय न केवल लाखों शिक्षित युवाओं के भविष्य से जुड़ा है बल्कि राज्य की प्रशासनिक निष्पक्षता सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार करती है । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापित पदों में आरक्षण के नियमों का पालन नही किया जा रहा है। उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर विज्ञापन जारी किये गये है। इस विज्ञापन में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

लाल बिहारी यादव ने कहा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के ओ०बी०सी० के लिए 221 पदों में 27 प्रतिशत के हिसाब से 60 की जगह पर 20 पद अनुसूचित जाति को 21 प्रतिशत के हिसाब से 46 पद की जगह 21 पद ही दिये गये हैं। इसी तरह पशु चिकित्सा अधिकारियों के 404 पदों पर 27 प्रतिशत ओबीसी के हिसाब से 110 पद मिलने चाहिये थे, लेकिन ओबीसी को शून्य पद मिले । इन सभी विज्ञापनों में ई०डब्लू०एस० को सभी सीटें आवंटित कर दी गयीं। आरक्षण के नियमों का पालन और भर्तियों में भ्रष्टाचार से प्रभावित लोगों में सरकार के प्रति भारी रोष एवं आक्राेश व्याप्त है, लोग आन्दोलित हो रहे हैं। सरकार का पक्ष रखते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार आरक्षण का पालन सुनिश्चित कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

सपा सदस्याें ने जताया विराेध

विज्ञापित पदाें ं में आरक्षण के नियमाें के उल्लंघन का आराेप लगाते हुए सपा के सदस्याें ने विधानमंडल परिसर में विराेध जताया। आक्राेशित सदस्य आरक्षण के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।