रोटरी प्रीमियर लीग : रोटरी ईस्ट अकेडमिया ने 8 विकेट से फाइनल जीता

रोटरी प्रीमियर लीग : रोटरी ईस्ट अकेडमिया ने 8 विकेट से फाइनल जीता

रोटरी प्रीमियर लीग : रोटरी ईस्ट अकेडमिया ने 8 विकेट से फाइनल जीता

प्रयागराज, 25 जनवरी, । रोटरी प्रीमियर लीग (आरपीएल) का फाइनल मुकाबला रविवार को रेलगांव क्रिकेट स्टेडियम, प्रयागराज में रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम एवं रोटरी ईस्ट अकेडमिया के मध्य खेला गया, जिसमें रोटरी ईस्ट अकेडमिया ने आठ विकेट से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।मैच में रोटरी ईस्ट अकेडमिया की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 15 ओवर में मात्र 1 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम की टीम 10 विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। इस प्रकार रोटरी ईस्ट अकेडमिया ने फाइनल मुकाबला 8 विकेट से जीतकर रोटरी प्रीमियर लीग 25-26 की ट्रॉफी अपने नाम की।इस रोमांचक फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोटरी ईस्ट अकेडमिया के रोटेरियन इमरान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए रोटरी अकेडमिया के रोटेरियन दुर्गेश को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। रोटरी प्रीमियर लीग का संचालन डीजीआरएच रोटेरियन अजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन डीजीएन (मंडलाध्यक्ष 2027-28) रोटेरियन दिनेश गर्ग ने किया।इस रोटरी प्रीमियर लीग में प्रयागराज के सभी रोटरी क्लबों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें रोटरी प्लैटिनम, रोटरी ईस्ट, रोटरी नार्थ, रोटरी एलीट, रोटरी साउथ, रोटरी प्रयागराज, रोटरी इलाहाबाद, रोटरी संगम, रोटरी अकेडमिया, रोटरी रॉयल्स, रोटरी ग्रैंड एवं रोटरी मिडटाउन शामिल रहे। सभी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, बड़ी संख्या में रोटेरियन्स, उनके परिवारजन, आम नागरिक एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

फाइनल के दिन रोटरी महिला मैत्री मैच का भी आयोजन किया गया, जिसमें रोटरी रॉयल्स एवं रोटरी ब्यूटी रोजेज की टीमें आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में ब्यूटी रोजेज की टीम ने 78 रन बनाकर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोटरी प्लैटिनम की रोटेरियन रुचिरा को वुमन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर डीजीआरएच रोटेरियन अजय शर्मा ने कहा कि रोटरी प्रीमियर लीग ने रोटेरियन्स के बीच आपसी सौहार्द, खेल भावना और पारिवारिक सहभागिता को मजबूत किया है। वहीं डीजीएन रोटेरियन दिनेश गर्ग ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन रोटरी को समाज से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। होस्ट क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने सभी सहभागी क्लबों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी ईस्ट के लिए यह गर्व का विषय है कि उसे इस ऐतिहासिक फाइनल की मेजबानी का अवसर मिला। आरपीएल चेयरमैन रोटेरियन ए. एन. नियोगी ने आयोजन समिति एवं सभी टीमों की सराहना करते हुए इसे टीमवर्क और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।मीडिया प्रभारी रोटेरियन मनीष गर्ग ने कहा कि रोटरी प्रीमियर लीग केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं बल्कि रोटरी परिवार का उत्सव है, जिसमें खेल, सेवा और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला।