प्रयागराज में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी, 152 बूथों पर आज मतदान

मैरी लूकस कॉलेज से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, 50 जोन में बांटा गया क्षेत्र; डीएम की अपील—मतदाता सूची की त्रुटि से पात्र मतदाता वंचित न हों

प्रयागराज में स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी, 152 बूथों पर आज मतदान

स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, आज 152 बूथों पर मतदान

मतदाता सूची की त्रुटि के कारण किसी को मतदान से वंचित न किया जाए : डीएम एक से अधिक स्थानों पर वोट डालने की कोशिश करने पर होगी कार्रवाई

प्रयागराज, 22 अक्टूबर (हि.स.)। इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को मैरी लूकस कॉलेज से मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रयागराज में शुक्रवार को 152 बूथों पर मतदान होगा। मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के साथ अन्य जरूरी इंतजाम किए हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र को 50 जोन में बांटा गया है। संबंधित अधिकारियों और मतदान केंद्र प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के साथ मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

मतदाता सूची की त्रुटियों के कारण किसी को न करें वंचित

जिलाधिकारी ने मतदान केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया है कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने के कारण पात्र मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित न किया जाए। मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं का नियमानुसार समाधान करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया गया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि यदि उनका नाम एक से अधिक मतदान केंद्रों की सूची में दर्ज है, तो वे केवल एक ही स्थान पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। एक से अधिक स्थानों पर मतदान करने का प्रयास न करें। ऐसा करते पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा के साथ मतदान की तैयारी

प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर चुनाव संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रशासन का प्रयास है कि सभी पात्र मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।